Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावित इलाकों के लिए विशेष बजट की मांग करेंगे: सांसद अनुराग ठाकुर

Mandi, 14 July

हमीरपुर से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वे केंद्र सरकार से हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एरिया और प्रोजेक्ट स्पेसिफिक बजट की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट का उपयोग केवल उन्हीं क्षेत्रों में होगा जो आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ठाकुर थुनाग क्षेत्र में आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने साफ किया कि उनका दौरा राजनीति से प्रेरित नहीं है, बल्कि सहयोग और राहत कार्यों के लिए है। “यह समय राजनीति का नहीं, एकजुट होकर काम करने का है,” उन्होंने कहा। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि जो कार्य राज्य सरकार से अधूरे रह गए हैं, उन्हें केंद्र और स्थानीय प्रयासों से पूरा किया जाएगा।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी अनुराग ठाकुर के साथ रहे। उन्होंने उन्हें सराज विधानसभा के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करवाया और स्थानीय लोगों से बातचीत करवाई।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सराज क्षेत्र ने इस आपदा में गंभीर क्षति झेली है — कई घर पूरी तरह ढह गए हैं, और बागवानी व खेती का ढांचा भी तबाह हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पार्टी स्तर पर और व्यक्तिगत रूप से हरसंभव मदद करते रहेंगे।दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने थुनाग स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल, बिस्किट और प्रोटीन बॉक्स सहित आवश्यक सामग्री वितरित की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.