Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप से संकटग्रस्त यानी आईयूसीएन की क्रिटिकली एंडेंजर्ड श्रेणी में शामिल है। कांगड़ा में बड़ी संख्या में इन गिद्धों की मौजूदगी को संरक्षण प्रयासों के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है।

DFO वाइल्ड लाइफ धर्मशाला संजीव सिंह के मुताबिक गिद्धों की संख्या और उनके आवास की निगरानी के लिए लगातार सर्वे किए जा रहे हैं। साथ ही वन्यजीव संरक्षण कानूनों का प्रभावी पालन, विभागों के बीच समन्वय और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इन्हीं प्रयासों के चलते गिद्ध संरक्षण को लेकर बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।दुनिया में गिद्धों की कुल 23 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 9 प्रजातियां भारत में मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश में नियमित रूप से पांच प्रजातियां देखी जाती हैं, जबकि चार प्रजातियां प्रवासी हैं। भारत में पाई जाने वाली नौ प्रजातियों में से चार को आईयूसीएन ने क्रिटिकली एंडेंजर्ड श्रेणी में रखा है। इनमें वाइट-रम्प्ड वल्चर, रेड-हेडेड वल्चर, इंडियन वल्चर और स्लेंडर-बिल्ड वल्चर शामिल हैं।हिमाचल में नियमित रूप से मिलने वाली प्रमुख प्रजातियों में वाइट-रम्प्ड वल्चर के अलावा हिमालयन ग्रिफन, यूरेशियन ग्रिफन, बियर्डेड और इजिप्शियन वल्चर शामिल हैं। कांगड़ा और चंबा के निचले इलाकों में करीब 17 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां गिद्धों की मौजूदगी दर्ज की गई है।

DFO के अनुसार अब तक के सर्वे में वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या कांगड़ा जिले में सामने आई है। हालांकि नेपाल से संबंधित आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं। ऐसे में अंतिम तुलना बाद में स्पष्ट होगी। इसके बावजूद कांगड़ा में इस संकटग्रस्त प्रजाति की बड़ी मौजूदगी संरक्षण के लिहाज से अहम उपलब्धि मानी जा रही है।गिद्धों के घोंसलों और उनके आवास को सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है। घोंसले वाले पेड़ों को साल्वेज लॉट की मार्किंग से बाहर रखने का प्रयास किया जाता है। आसपास के सूखे पेड़ों की मार्किंग में भी जरूरत के अनुसार सावधानी बरती जाती है, ताकि पेड़ों की कटाई के दौरान गिद्धों के घोंसलों को नुकसान न पहुंचे।फायर सीजन में भी गिद्धों के आवास वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। वन विभाग के टेरिटोरियल विंग और हिमाचल प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट कॉरपोरेशन का सहयोग भी संरक्षण कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.