Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।हर्ष महाजन ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत चयनित विद्यालयों में स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर, आवश्यक फर्नीचर तथा ई-लर्निंग से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने कहा कि चंबा भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जिला है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे क्षेत्रों में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और हरदीप पुरी का जताया आभार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंबा के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही ₹2.50 करोड़ की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जिले की युवा पीढ़ी के भविष्य में किया गया महत्वपूर्ण निवेश है।उन्होंने कहा, “चंबा के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास है कि पहाड़ के किसी दूरदराज क्षेत्र में पढ़ने वाला बच्चा डिजिटल शिक्षा और तकनीक के मामले में देश के किसी अन्य बच्चे से पीछे न रहे।”महाजन ने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। कंप्यूटर, ई-लर्निंग और आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच से चंबा के विद्यार्थी नई तकनीकों और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

पांच क्षेत्रों के 25 स्कूल होंगे लाभान्वित

परियोजना के तहत चंबा जिले के पांच क्षेत्रों के 25 सरकारी विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें चंबा के 6, चुराह के 6, भरमौर के 5, डलहौजी के 4 और भटियात के 4 विद्यालय शामिल हैं।

चंबा: GSSS करियां, चनेड़, सिल्लाघ्राट, खज्जियार, कोहलारी और कोलका।

चुराह: GSSS बैरागढ़, बोंदेरी, चांजू, जस्सौरगढ़, थल्ली और राजनगर।

भरमौर: GSSS मेहला, गुवां, होली, सुनारा और लयल्ह।

डलहौजी: GSSS ग्रांगर, मंज़ीर, सुंडला और हिमगिरी।

भटियात: GSSS तुंडी, होबार, सामोटे और रायपुर।

हर्ष महाजन ने कहा कि स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित होने से हजारों विद्यार्थियों को अपने ही विद्यालय में डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.