Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान हथीन विधायक इसराइल, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग मौजूद रहीं।

बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। वहीं, चार शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवाद समिति की बैठक में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समाधान केवल बैठकों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि अधिकारियों के स्तर पर उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राव नरबीर सिंह ने पलवल में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पलवल में आईएमटी के निर्माण की दिशा में योजना तैयार की जा रही है और इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। इसी के तहत प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करने का प्रारूप तैयार किया गया है। सरकार छह आईएमटी बनाने की घोषणा कर चुकी है, जिनमें फरीदाबाद और पलवल भी शामिल हैं। आईएमटी स्थापित होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मंत्री ने पृथला औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में 10 या 50 एकड़ में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित है, उनके मामलों को तैयार कर सरकार के पास भेजा जाए। ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.