नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
समर न्यूज

शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर दी। उन्होंने प्रशासक से ऐसी कार्रवाई की अनुमति देने का आग्रह किया और चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
नगर निगम की ओर से आयोजित नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम में प्रशासक ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से शुरू किए गए सामुदायिक नशा जागरूकता अभियान और चंडीगढ़ बीओपार मंडल के तीन महीने के बाजार-स्तरीय अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की गतिविधियों का भी शुभारंभ किया गया।
{नशे के सौदागरों को चेतावनी: कटारिया ने कहा कि नशे की समस्या सिर्फ किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि इससे पूरा समाज प्रभावित हो रहा है। नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समुदाय को भी बर्बाद करता है और देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। पठानकोट में नशे की ओवरडोज से दो बच्चों के प्रभावित होने की सामने आई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामूहिक स्तर पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित करते हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पहली लड़ाई परिवार के स्तर पर लड़नी होगी। माता-पिता को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें सही दिशा देनी होगी। स्कूल और शिक्षक भी बच्चों को स्वस्थ और उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रशासक ने कहा कि नशे के कारोबारियों की पहचान कर उनके नेटवर्क पर कार्रवाई के प्रयास तेज किए जाएंगे। हालांकि नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के प्रति समाज को संवेदनशील रवैया अपनाना होगा। ऐसे लोगों को इलाज, काउंसलिंग, पुनर्वास, शिक्षा और रोजगार से जोड़कर दोबारा सामान्य जीवन में लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों से मिलकर अभियान चलाने का आह्वान किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.