Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब पुतिन किसी BRICS शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के लिए विदेश यात्रा पर भारत आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की बैठक में भारत-रूस के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ कई रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे कुछ दिन पहले 31 अगस्त को बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भी मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई थी। उस बैठक में दोनों नेताओं ने राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी। इसके अलावा पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ था।

यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और बढ़ते भू-राजनीतिक दबाव के बावजूद भारत और रूस आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर है।

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, भारत और रूस के बीच दुर्लभ धातुओं यानी रेयर अर्थ्स के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है। इसके अलावा भारत को रूस के अत्याधुनिक सुखोई Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट की संभावित बिक्री के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में पुतिन की भारत यात्रा से रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.