Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है। फरीदाबाद से दिल्ली की दिशा में कारपेटिंग अगले तीन से चार दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दिल्ली से फरीदाबाद की ओर सड़क की नई सतह बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।

हाईवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। ऐसे में नई कारपेटिंग पूरी होने के बाद फरीदाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे हरियाणा से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को भी फायदा होगा।

गदपुरी टोल बैरियर से कारपेटिंग का काम 12 अगस्त को शुरू हुआ था। अब गदपुरी से ओल्ड फरीदाबाद फ्लाइओवर तक कारपेटिंग पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार से काम को आगे बढ़ाते हुए सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक पहुंचाया गया है।

एनएचएआई के निर्देश पर निर्माण कंपनी हाईवे के निर्माणाधीन हिस्से को स्लिप कैनोपी से कवर कर रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। सड़क की खुदाई और कारपेटिंग का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों दिशाओं में यातायात जारी रखते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करना है।

बारिश के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हुई थी। पिछले सप्ताह काम पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन तीन-चार दिन खराब मौसम और वर्षा के चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा। अब इसे निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाईवे के प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने वाहन चालकों से निर्माण क्षेत्र में सावधानी बरतने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...

HSGMC प्रधान झींडा के खिलाफ धरना जारी, सदस्यों ने मांगा इस्तीफा

summer express , कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ कमेटी सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी कुरुक्षेत्र स्थित HSGMC मुख्यालय के बाहर जारी रहा। अंबाला से आए कमेटी सदस्य गुरतेज सिंह के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को अन्य सदस्यों और संगत का भी समर्थन मिल रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.