पंचकूला | पंचकूला के मर्सिडीज लूटकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया और क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने मुख्य आरोपी दारा सिंह सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दारा सिंह पंजाब और हिमाचल में हत्या की कोशिश, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित 32 केसों में वांछित रहा है।
1 जुलाई को पीड़ित आरिफ शेख से बदमाशों ने मर्सिडीज कार, दो iPhone, रोज गोल्ड चेन, घड़ी और अन्य सामान लूटकर उसे रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है।
तीनों आरोपी पहले जेल में मिल चुके थे और बेल पर बाहर आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अन्य राज्यों से भी इनके जुड़ाव की जांच कर रही है। फिलहाल पूछताछ जारी है और कई और खुलासे संभव हैं।