Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार निगम की जोन-ए बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
निगम अधिकारियों के अनुसार, निर्माणकर्ता ने भवन निर्माण का नक्शा नगर निगम से मंजूर नहीं करवाया था। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी था। निगम की ओर से निर्माण रोकने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन काम चलता रहा। इसके बाद निगम ने सख्ती दिखाई और जेसीबी की मदद से तैयार किए जा रहे ढांचे को गिरा दिया।

करीब 600 गज में निर्माण का मामला छोटा नहीं था। सवाल यह है कि जब निर्माण बिना मंजूरी के हो रहा था तो इसे शुरुआती स्तर पर ही क्यों नहीं रोका गया? निर्माण धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और ढांचा तैयार होने की स्थिति तक पहुंच गया। बाद में निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले भी शिकायतें सामने आती रही थीं। ‘समर एक्सप्रेस’ ने भी इस अवैध निर्माण को लगातार अपनी खबरों में प्रमुखता से उठाया था।खबरों के जरिए मामला सामने आने के बाद निगम की कार्रवाई पर लोगों की नजर थी।
{शिकायतें भी हुईं, पुलिस केस की बात भी सामने आई: इस मामले को लेकर कई शिकायतें होने की जानकारी सामने आई थी। निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई थी। इसके बावजूद मौके पर निर्माण गतिविधियां जारी रहने से सवाल उठते रहे। अब निगम की कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि बिना मंजूरी निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बड़ा सवाल यही है कि जब शिकायतें पहले से थीं तो निर्माण को 600 गज तक पहुंचने का मौका कैसे मिला?
{कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच का एक्शन: कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। जोन-ए की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा बिना मंजूरी किए जा रहे निर्माणों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी भवन का निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाना जरूरी है। नियमों की अनदेखी कर निर्माण करने वालों के खिलाफ नोटिस, चालान और निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
{चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी: काराबारा के इस मामले में निगम की चेतावनी के बावजूद निर्माण जारी रखना निर्माणकर्ता को भारी पड़ा। शुक्रवार को निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तैयार किए जा रहे अवैध ढांचे को गिरा दिया। देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे और कितने निर्माण हैं, जहां शिकायतें होने के बावजूद निर्माण चलता रहता है और कार्रवाई तब होती है जब ढांचा खड़ा हो चुका होता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.