Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के 18 HCS अफसर बने IAS, 9 की किस्मत कोर्ट पर टिकी

चंडीगढ़ |  हरियाणा में 18 एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों को प्रमोशन देकर आईएएस बना दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) ने इन अधिकारियों के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, 9 अन्य एचसीएस अधिकारियों को प्रोविजनल प्रमोशन दिया गया है, क्योंकि उनके केस कोर्ट में लंबित हैं।

UPSC की DPC बैठक में शामिल थे यूपीएससी सदस्य दिनेश दास, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल और सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस विजयेंद्र कुमार।

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में 2002 बैच से मुनीष नागपाल, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा और सुशील कुमार, जबकि 2004 बैच से वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डॉ. वंदना दिसोदिया, डॉ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार, सम्वर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश कुमार मेहता और नवीन आहुजा के नाम शामिल हैं।

वहीं 9 अफसरों की किस्मत कोर्ट केस पर टिकी है, जिनकी फाइल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है। इनमें वीना हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, डॉ. सरिता मलिक, कमलेश भादू, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास और महाबीर प्रसाद शामिल हैं। कोर्ट से मामला साफ होते ही इन्हें भी आईएएस की मंजूरी मिल सकती है।

यह प्रमोशन हरियाणा प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में नौकरशाही में असर दिखाई देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.