Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में महज पांच मतों से जीत-हार का फैसला हुआ, जबकि यमुनानगर में विजेता ने 558 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। रोहतक में मतगणना को लेकर विवाद के चलते परिणाम अटक गया।

डबवाली बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए राजपाल सिधू और काली देवी के बीच मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशियों को 126-126 मत मिले। बराबर मत आने के कारण किसी एक को विजेता घोषित नहीं किया जा सका। इसके बाद दोनों को छह-छह महीने के लिए प्रधान पद की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। राजपाल सिधू पहले छह महीने पद संभालेंगे, जबकि इसके बाद काली देवी प्रधान की जिम्मेदारी निभाएंगी।

पलवल में प्रधान पद का मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। दीपक चौहान ने 858 मत हासिल कर नेत्रपाल चौहान को महज पांच मतों से हराया। नेत्रपाल को 853 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी वेद प्रकाश गौड़ को आठ मत प्राप्त हुए। कुल 1893 मतदाताओं में से 1719 ने मतदान किया। इस चुनाव में पांच मतों का अंतर जीत और हार का कारण बना।

यमुनानगर में दिनेश चौहान ने प्रधान पद पर 1100 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप राठौर को 542 मत मिले। दोनों के बीच 558 मतों का अंतर रहा।

फतेहाबाद में प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। सुभाष जांगू ने 307 मत लेकर जीत हासिल की। विनय शर्मा को 160 और विकास कड़वासरा को 152 मत मिले। जांगू और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी के बीच 147 मतों का अंतर रहा, जबकि विनय शर्मा और विकास कड़वासरा के बीच केवल आठ मतों का अंतर रहा। टोहाना में प्रगट सिंह मान ने 240 मत लेकर 181 मतों से जीत दर्ज की। रतिया में महेश तनेजा 29 मतों से विजयी हुए और उन्होंने दूसरी बार प्रधान पद हासिल किया।

छोटी बार एसोसिएशनों में भी कई मुकाबले बेहद करीबी रहे। सफीदों में पुरुषोत्तम राणा ने हरिश वशिष्ठ को 11 मतों से हराया। सिवानी में विजय खिचड़ ने राजीव श्योराण को 13 मतों से मात दी, जबकि नारनौंद में प्रदीप लोहान सात मतों के अंतर से विजयी रहे। नारायणगढ़ में सुरेश कालूचा ने अमर सैनी को 78 मतों से हराया। पटौदी में मुनीष कुमार चौहान ने 86 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद जीता।

सोहना में प्रधान पद का चुनाव एकतरफा रहा। अमित यादव ने 558 मत हासिल किए, जबकि महावीर प्रसाद को 187 और सुनील कुमार विकल को 83 मत मिले। अमित यादव ने 371 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यहां चुनाव ईवीएम से कराया गया और कुल 883 मतदाता थे।

कैथल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान के बेटे मानव मदान भी प्रधान पद के चुनाव मैदान में थे। उन्हें प्रदीप कुमार धारीवाल के हाथों 101 मतों से हार का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र मदान कैथल से दो बार विधायक रह चुके हैं।

वहीं रोहतक जिला बार एसोसिएशन में चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। ईवीएम से मतगणना कराने को लेकर मतभेद के बाद पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। ईवीएम को बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा ले जाकर मतगणना कराने की बात सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके चलते प्रधान पद समेत अन्य चुनाव परिणामों की घोषणा अटक गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.