Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी डीएमसी कार्यालय पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।

दरअसल, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम कराने का प्रयास किया था। इसी दौरान संबंधित ठेकेदारों ने सफाई कार्य और टिप्पर संचालन के लिए नए कर्मचारियों को काम पर रख लिया। शनिवार सुबह जब हड़ताल समाप्त होने के बाद पुराने कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे तो उन्हें काम पर लेने से मना कर दिया गया।

टिप्पर चालकों और सहायकों को वाहन संचालन के लिए चाबियां भी नहीं दी गईं। इससे कर्मचारियों में रोष फैल गया। कुछ ही समय में सैकड़ों कर्मचारी डीएमसी कार्यालय में एकत्रित हो गए और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल समाप्त होने के बाद उन्हें पहले की तरह काम पर वापस लिया जाना चाहिए।

फिलहाल विवाद के कारण शहर में सफाई कार्य और टिप्परों का संचालन प्रभावित है। कर्मचारियों के धरने के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहाट और सर्वकर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि पुराने कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रदेश स्तर पर हड़ताल खत्म होने के बावजूद कुरुक्षेत्र में ठेकेदारों के फैसले के कारण कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पुराने कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लगाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.