Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षक पुरस्कार पर सवाल, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में 49वें दिन भी अनशन

summer express ,  संजू ,शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और प्रदेश सरकार के बीच न्यू कॉम्प्लेक्स/क्लस्टर सिस्टम को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (HPPTF) का क्रमिक अनशन 49वें दिन भी जारी रहा। शिक्षक संघ का आरोप है कि चौड़ा मैदान में आयोजित बड़े धरने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5 सितंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो शिक्षक वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक अपना संघर्ष जारी रखने के लिए तैयार हैं। संघ ने आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी है।

शिक्षक दिवस पर दिए गए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार की प्रक्रिया को लेकर भी संघ ने सवाल उठाए हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि संघ किसी व्यक्तिगत शिक्षक के खिलाफ नहीं है, लेकिन वीरेंद्र चौहान को दिए गए पुरस्कार को लेकर कई गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। उनके अनुसार, 11 अन्य अध्यापकों, जिनमें प्रिंसिपल, लेक्चरर और टीजीटी शामिल हैं, ने राज्यपाल और शिक्षा निदेशालय के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

संघ का दावा है कि पुरस्कार पाने वाले शिक्षक के खिलाफ पैसों के लेन-देन के मामले में एफआईआर दर्ज है और विजिलेंस जांच की मांग भी लंबित है। इसके अलावा संघ ने दावा किया कि संबंधित शिक्षक तीन साल से अधिक समय से स्कूल नहीं गए हैं। रमेश शर्मा के मुताबिक, उनका नाम साक्षात्कार की अंतिम सूची में भी शामिल नहीं था। ऐसे में शिक्षक संघ ने पुरस्कार चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

संघ ने न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर भी सरकार पर शिक्षकों की मांगों के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाया। रमेश शर्मा के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत सीबीएसई स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े सीएचटी (CHT) पद समाप्त किए जा रहे हैं। संघ ने अंडर-12 खेलों को बंद करने के लिए बच्चों की संख्या और बजट को आधार बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।

इसके अलावा संघ का आरोप है कि जेबीटी से हेड टीचर (HT) पदोन्नति की सूचियों में राज्य स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इसके कारण मंडी जिले के 121 अध्यापकों, जिनमें दिव्यांग और विधवा महिला शिक्षक भी शामिल हैं, को 200 से 300 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है।

शिक्षक संघ ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में करीब 12 हजार पद खाली हैं, जिनमें लगभग 11 हजार पद प्राथमिक शिक्षकों के हैं। संघ ने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन के साथ राज्य स्तर पर बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...

शिक्षक पुरस्कार पर सवाल, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में 49वें दिन भी अनशन

summer express ,  संजू ,शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों और प्रदेश सरकार के बीच न्यू कॉम्प्लेक्स/क्लस्टर सिस्टम को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शिक्षा निदेशालय शिमला के बाहर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (HPPTF) का क्रमिक अनशन 49वें दिन भी जारी रहा। शिक्षक संघ का आरोप है कि चौड़ा मैदान...

तीसा में मानसून का कहर, लोक निर्माण विभाग को 46 करोड़ का नुकसान

summer express, मंजूर पठान ,चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा लोक निर्माण विभाग मंडल में इस मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण सड़कों और अन्य मार्गों को करीब 46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। राहत की बात यह है...

ऊना में पेंशन में देरी से लोग परेशान, पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

summer express , राकेश, ऊना। ऊना शहर के वार्ड नंबर पांच में सामाजिक सुरक्षा और सहारा पेंशन समय पर नहीं मिलने से पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन पर निर्भर लोगों ने सरकार से निर्धारित समय पर राशि जारी करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय पूर्व पार्षद...

दलाई लामा से मिले इंद्रेश कुमार, शांति और तिब्बत समेत कई मुद्दों पर चर्चा

summer express , राहुल चावला ,मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मैक्लोडगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने मुलाकात की। इस दौरान शांति, सद्भावना, करुणा, मैत्री और तिब्बत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इंद्रेश कुमार ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.