सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7 की ओर भागने लगे।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और संदिग्धों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें एक संदिग्ध के कंधे पर गोली लगने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेज-10 फायरिंग से भी जुड़ रहा लिंक
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए/संदिग्ध व्यक्ति का संबंध मोहाली के फेज-10 में कुछ दिन पहले कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से भी जोड़ा जा रहा है। संदिग्ध के चंडीगढ़ के गांव मलोया का रहने वाला होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही फायरिंग, संदिग्ध की पहचान और फेज-10 की घटना से उसके संबंध को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।