Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल सिविल ड्रेस में मार्केट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया। दोनों युवक काफी समय तक महिला को बातचीत में उलझाए रहे।

आरोप है कि बातचीत के दौरान मौका मिलते ही दोनों युवकों ने महिला के गले से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों युवक वारदात से पहले बाइक पर मार्केट में घूमते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने महिला का पीछा किया और बाजार से कुछ आगे जाकर उसे निशाना बनाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

दिनदहाड़े बीच बाजार महिला कांस्टेबल के साथ हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भी हैरानी है। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य संभावित सुरागों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.