मोतिहारी (बिहार) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में आसपास के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की बड़ी भागीदारी रहेगी।
जायसवाल ने बताया कि रैली की तैयारियों के लिए एनडीए नेताओं की बैठक बुलाई गई है और सभी सहयोगी दलों से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित करने को कहा गया है। भाजपा का मानना है कि यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है।
इस रैली की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन भी रवाना किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह रैली बिहार के सियासी समीकरणों को एक बार फिर गर्मा सकती है।