Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में जनरेटर की जहरीली गैस से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार गंभीर

summer express, अमृतसर। शहर के महा सिंह गेट इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हादसे में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, महा सिंह गेट इलाके में गांधी ब्रदर लुधियाना घंटा घर वालों की लॉटरी की दुकान है। दुकान की तीसरी मंजिल पर एक बंद कमरे में जनरेटर रखा हुआ था। घटना के समय कमरे में पांच लोग बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से निकली जहरीली गैस कमरे में भर गई और कुछ ही देर में वहां मौजूद सभी लोगों की हालत बिगड़ गई।

गैस के प्रभाव से पांचों लोग बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने खासा निवासी जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत का उपचार जारी है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बी डिवीजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर जनरेटर से निकली जहरीली गैस को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में जनरेटर की जहरीली गैस से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार गंभीर

summer express, अमृतसर। शहर के महा सिंह गेट इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हादसे में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।...

भूमध्य सागर में प्रवासियों की नाव डूबी: एक की मौत, 20 लापता, 51 बचाए गए

summer express, क्रेट। यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की एक और नाव भूमध्य सागर में हादसे का शिकार हो गई। लीबिया से यूनान के क्रेट द्वीप की ओर जा रही नाव में पानी भरने के बाद वह समुद्र में फंस गई। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि...

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.