Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में रंजिश के चलते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

summer express, अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कलालटी निवासी बलविंद्र सुबह अपने भाइयों के साथ खेतों की ओर पशुओं के लिए घास काटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे करीब 10 से 15 हथियारबंद युवक कारों और बाइकों से वहां पहुंचे और बलविंद्र को घेर लिया। आरोपियों ने किसी तरह की बातचीत किए बिना उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली बलविंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने वाहनों से मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने घायल बलविंद्र को लहूलुहान हालत में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घायल और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में रंजिश के चलते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

summer express, अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी...

श्रीलंका में समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी के इकलौते बेटे की मौत

summer express, हिसार। श्रीलंका में हुए समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी सुनील कुमार परुथी के इकलौते बेटे समर्थ की मौत हो गई। 25 वर्षीय समर्थ दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। हादसा , समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हुआ। घटना में समर्थ के अलावा दो अन्य युवक भी समुद्र में डूब गए,...

शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की पीटकर हत्या, आरोपी फरार

summer express, सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के सेवली गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त अनुज गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से अनुज की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके...

करनाल में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, किसानों से लेकर चुनावी वादों पर सरकार को घेरा

summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। निसिंग में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर किसानों, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को उन्होंने कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, किसानों को...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.