Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अंगदान से पेश की मिसाल..पंचायत चुनाव पर कहा ये

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अंगदान की शपथ लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। मंगलवार को अपने कार्यालय में उन्होंने ऑनलाइन अंगदान फॉर्म भरते हुए सार्वजनिक रूप से इस पुनीत कार्य का संकल्प लिया। इसी के साथ प्रदेश में “अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान” की शुरुआत भी की गई, जिसे स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) द्वारा चलाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अंगदान के लिए पंजीकरण करने की अपील की और बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने डॉक्टर पुनीत महाजन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री से इस दिशा में विशेष टीम व ग्रीन कॉरिडोर की स्थापना की बात की जाएगी ताकि प्रदेश में इस अभियान को मजबूती मिल सके।

शराब के ठेके पर पंचायत के इस्तीफों का असर, मंत्री ने दिए ठेका न खोलने के निर्देश

 बसंतपुर की चेवड़ी पंचायत में शराब का ठेका खुलने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे के मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक्साइज कमिश्नर को ठेका बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब के ठेके खोलना पंचायती राज विभाग के अधीन नहीं आता, लेकिन जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है।

पंचायत चुनाव तय समय पर, नई पंचायतों पर फिलहाल रोक

राज्य में पंचायत चुनाव दिसंबर के मध्य में कराने की पुष्टि करते हुए मंत्री ने बताया कि कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित हो चुका है।प्रदेश में 750 नई पंचायतों की मांग आई थी, लेकिन वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पंचायत के संचालन पर सालाना लगभग 10 लाख रुपए का खर्च आता है, जबकि पंचायत भवन निर्माण पर 1.14 करोड़ रुपए की लागत आती है।

नेशनल हाईवे से नुकसान पर केंद्र से मिलेंगे मंत्री, देंगे ज्ञापन

प्रदेश में नेशनल हाईवे निर्माण के कारण हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हाइवे निर्माण के कारण घरों और संपत्ति को हो रहे नुकसान की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिनका समाधान जरूरी है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित लोगों को कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी और कानून में संशोधन कर 100 मीटर की परिधि में हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.