कैथल | अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने कमाल कर दिखाया। 30 जून से 6 जुलाई तक चले इस वैश्विक आयोजन में उन्होंने आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
खास बात यह रही कि सुरेंद्र कुमार ने पहले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी टीम सेमीफाइनल में ब्राजील से हार गई। लेकिन हार के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आर्म रेसलिंग में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर कैथल की एसपी आस्था मोदी ने उन्हें पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “इंस्पेक्टर सुरेंद्र की यह जीत सिर्फ हरियाणा पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का झंडा बुलंद किया है।” इंस्पेक्टर सुरेंद्र की यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और पुलिस विभाग के लिए भी गर्व का पल।