हरियाणा | राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा अब आज़ाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्व. ठाकुर श्री शंभु सिंह के नाम से जाना जाएगा। वहीं, राजकीय महाविद्यालय खरक (भिवानी) का नाम शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर रखा गया है। गजेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट, 134 बटालियन BSF में तैनात थे और 2018 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें 2021 में वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा, राजकीय महाविद्यालय सांपला (रोहतक) का नाम शहीद राय सिंह के नाम पर होगा, जो 2016 में जम्मू की एलओसी पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। सरकार के इस कदम को देशभक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है, जो युवाओं में देश के प्रति सम्मान और प्रेरणा को बढ़ाएगा।