चंडीगढ़ | सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर एक बार फिर बड़ी विजिलेंस कार्रवाई की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, मजीठिया के खिलाफ प्रॉपर्टी से जुड़ी जांच के लिए टीम उनके आवास पर पहुंचेगी। मौके पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई भी अवांछित हस्तक्षेप न हो।
जानकारी के अनुसार, मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। सरकारी वकील फैरी सोफ्त ने स्पष्ट कर दिया है कि जांच में किसी को बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए विधानसभा में मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा, “नशा तस्करी में लिप्त एक बड़े मगरमच्छ को पकड़ा गया है। अब वो जेल में तकिया मांग रहे हैं।” सरकार ने साफ किया है कि किसी भी आरोपी को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी।