चंडीगढ़ | हरियाणा की राजनीति से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आई है। INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को एक धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया है, जिसमें उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
धमकी सिर्फ अभय चौटाला तक सीमित नहीं रही—उनके बेटे कर्ण चौटाला को सीधे वॉयस कॉल कर कहा गया, “अपने पिता को समझा लो, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।” कॉल करने वाले ने साफ तौर पर चेताया कि अगर अभय चौटाला “हमारे काम में अड़चन बने”, तो उन्हें प्रधान (नफे सिंह राठी) के पास भेज देंगे।
इस धमकी के बाद कर्ण चौटाला ने तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल की ट्रेसिंग की कोशिश कर रही है। इस पूरे मामले ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। क्या धमकी देने वाला कोई सियासी दुश्मन है या मामला किसी निजी रंजिश का है |