Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के पास फायरिंग, दो युवक राउंडअप, पिस्टल बरामद

summer express , फाजिल्का। जलालाबाद में वीरवार देर शाम डीएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों के बीच पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों का पीछा कर रहे थे। पीछा करते हुए जब वे डीएसपी कार्यालय के पास पहुंचे तो वहां एक राउंड फायर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को राउंडअप किया है। मौके से एक पिस्टल भी बरामद होने की बात सामने आई है।

थाना सिटी जलालाबाद के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि वीरवार शाम करीब 6:15 बजे पुलिस को लाल बत्ती चौक के पास कुछ युवकों के हुड़दंग मचाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान डीएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों के पहुंचने और फायरिंग किए जाने की सूचना मिली।

एसएचओ के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को राउंडअप कर लिया। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे चार से पांच अन्य युवकों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं। इसके साथ ही फायरिंग किसने की और बरामद पिस्टल से ही गोली चलाई गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के पास फायरिंग, दो युवक राउंडअप, पिस्टल बरामद

summer express , फाजिल्का। जलालाबाद में वीरवार देर शाम डीएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों के बीच पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों का पीछा कर रहे थे। पीछा करते हुए जब वे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

summer express ,इंफाल। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला को लेकर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के अगले दिन कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके...

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा...

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने पहुंची HSVP टीम का विरोध, बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिलाएं

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित क्रोना ऑप्टस सोसायटी में राजस्व रास्ते की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते कार्रवाई बीच में रोककर लौटना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक महिलाएं बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं। देखते ही देखते करीब...

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, बाइक से भागते समय पुलिस ने दबोचा

summer express , सोनीपत। शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनीपत से आरोपी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब गांव ठरू-उल्देपुर में उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.