नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज
हिंदू शक्ति मोर्चा के संयोजक एवं प्रधान रोहित साहनी की माता स्वर्गीय अनु साहनी जी की रस्म किरया मल्होत्रा रिजॉर्ट, जालंधर बाईपास, लुधियाना में आयोजित की गई। इस अवसर पर धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय अनु साहनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।
स्वर्गीय अनु साहनी जी धार्मिक प्रवृत्ति, सरल एवं मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को प्रेम, आपसी भाईचारे और संस्कारों के साथ जोड़े रखा। परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति उनका स्नेह और अपनापन हमेशा देखने को मिलता था। वह परिवार की खुशियों में बढ़-चढ़कर शामिल होती थीं और मुश्किल समय में भी सभी का हौसला बढ़ाती थीं। उनके निधन से परिवार और परिचितों में गहरा शोक है।
इस मौके पर विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, पार्षद शाम सुंदर मल्होत्रा, पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद नीरज आहूजा बूटा, पार्षद पुष्पिंदर भनोट, पार्षद बिट्टू भनोट, पार्षद दविंदर जग्गी, पार्षद सन्नी भल्ला, पार्षद पंकज काका, दर्शन लाल बवेजा, पं. गौरव बावा, वरुण मेहता, अरजिंद कौर, लीना टपरिया, विजय दानव, सतीश मल्होत्रा, संजीव शेरू, पंकज शारदा, पार्षद गौरव गोरा, प्रिंस बब्बर, समर न्यूज चैनल के एमडी अर्शदीप समर, अमन जैन, अनुज मदान, हरकेश मित्तल, हैप्पी कालरा, लक्की सूद, आरडी शर्मा, संचित मल्होत्रा, जे.के. डावर, अश्वनी शर्मा, पवन शर्मा, प्रदीप पप्पा, साहिल खुराना, परवीन बांसल, विजय बवेजा, राजू थापर, मिंटू शर्मा, राजेश जैन बॉबी,अशोक थापर, बिट्टू गुंबर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे व परिवार से दुख सांझा किया।