summer express,कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित कर्सियांग की पहाड़ियों में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कारगिल धारा रोड पर एक कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी छह लोग सिलीगुड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, छह दोस्त रविवार को एक कार से कर्सियांग से सिलीगुड़ी लौट रहे थे। रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच रोहिणी से करीब 10 किलोमीटर ऊपर कारगिल धारा इलाके में भारी बारिश के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची। बारिश और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले दो लोगों को बाहर निकाला, जबकि तीन लोग कार के अंदर फंसे हुए थे।
बाद में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सभी छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पांच घायलों में से दो का इलाज कर्सियांग के प्राथमिक अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए सिलीगुड़ी के अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दार्जिलिंग जिला पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बारिश के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान और खासकर रात के समय पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सा