Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में आंदोलन पर रोक को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम सुक्खू, वोट चोरी का लगाया आरोप

Summer express, शिमला, संजू। दिल्ली से शिमला लौटते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंदोलन से डर गई है, जिसके चलते दिल्ली में इंटरनेट से लेकर रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाएं बंद की जा रही हैं। सुक्खू ने कहा कि इस तरह लोगों की आवाज दबाने और प्रतिबंध लगाने से आंदोलन और उग्र हो सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कथित वोट चोरी की गलती स्वीकार करने और उसमें सुधार करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को आंदोलन करने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। इसके लिए रामलीला मैदान या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति दी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी सरकार के खिलाफ आंदोलन होते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने सभी को प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। सुक्खू के अनुसार, लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अवसर मिलना चाहिए।

सीएम सुक्खू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए व्यवहार पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे अशोभनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगी और वह स्वयं भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन आरोपों पर अपनी गलती स्वीकार कर सुधार की दिशा में कदम उठाने चाहिए। सुक्खू ने दोहराया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.