Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Summer express, यमुनानगर I पश्चिमी यमुना नहर के जमना गली घाट पर नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामग्री विसर्जित करते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसके साथ मौजूद छोटे भाई ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नहर से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान हमीदा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित के मामा विकास कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई शक्ति उर्फ अनमोल के साथ नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए जमना गली घाट पर गया था। इसी दौरान सामग्री विसर्जित करते समय अंकित का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उसे डूबता देख छोटे भाई शक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना के समय दो लोग मदद के लिए आगे आए, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। गोताखोरों को मौके पर बुलाकर नहर में तलाश अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद अंकित का शव बाहर निकाला गया।

घाट पर फिसलन और सीढ़ियों की कमी से हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे वाली जगह पर घाट काफी पुराना है और वहां फिसलन बनी रहती है। घाट पर सीढ़ियां भी नहीं हैं, जिससे लोगों के पैर फिसलने का खतरा बना रहता है। बताया गया कि शव निकालने के बाद गोताखोरों को भी रस्सी के सहारे बाहर आना पड़ा। ऐसे में घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अंकित के पिता अनिल कुमार इस्जैक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। परिवार में अंकित का एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। किशोर की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में सजी ‘सफेद शाम’, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे लोग

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के एरिया मॉल में यूनिवर्सल रनर्स मैराथन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सफेद शाम गरबा के नाम’ के तहत डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। 16 से 18 अक्टूबर तक चले इस विशेष उत्सव में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उत्साह के...

हरियाणा के शहरों में निर्माण मलबे के निस्तारण की व्यवस्था कमजोर, तीन शहरों में लगेंगे प्लांट

Summer express, चंडीगढ़ I  हरियाणा के कई शहरों में निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था अब भी अधूरी है। कहीं मलबा खुले में फेंका जा रहा है तो कहीं प्लांट लगाने के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था...

महेंद्रगढ़ में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की मौत, पिता पर आरोप

Summer express, महेंद्रगढ़ I हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गर्म पानी से झुलसी दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची को गर्म पानी से झुलसाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल...

भिवानी में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर की आटा चक्की संचालक की हत्या

Summer express, भिवानी I शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर, उसके प्रेमी और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना को छत...

गुरुग्राम में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, 396 किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों से उड़ने वाली धूल पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत सड़क विकास, मशीनों से सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के उचित निस्तारण और खुले में कचरा जलाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.