Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

Summer express/शिमला-:- शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण दहन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोग इस पल के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को दशहरे की बधाई देते हुए सभी के कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ जाखू मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने शीश नवाया और रिमोट के माध्यम से रावण दहन किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा में दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं और त्योहारों की भूमि है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और परिवारों के कल्याण की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्रदेश और सरकार पर बना रहे। साथ ही, देवी-देवता हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पावन पर्व की बधाई दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

Summer express/शिमला-:- शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम...

नशे का साम्राज्य, सरकार के पास परिवारों के सवालों का जवाब नहीं: 2029 तक नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज करते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। लुधियाना के देसी ग्राउंड में दशहरा आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक करियर में वह कभी इतने दुखी नहीं हुए, जितना पंजाब में नशे के कारण जान गंवाने...

मोहाली शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध : मेयर सरबजीत सिंह समाणा

सुरिंदर सिंह अंकुश | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा और वार्ड नंबर 5 की पार्षद अरविंदर कौर ने स्थानीय फेज-2 में पार्क नंबर 17 और 18 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद गुरमीत कौर और हरबिंदर सिंह सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों...

मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय का घेराव परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

समर न्यूज | मोहाली मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब भर में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। भाई परविंदर सिंह झोटा इंसाफ मोर्चा की ओर से आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालयों के बाहर धरने देने और निंदा पत्र सौंपने के कार्यक्रम के तहत मोहाली में भी जोरदार...

गांव सुहाना में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन, रातभर गूंजे महामाई के जयकारे

{पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने ज्योति प्रचंड की रस्म अदा की, आयोजकों को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की{गायक कुलजीत घित्ती ने रातभर किया महामाई का गुणगान, आयोजकों ने सिरोपा देकर किया मुख्य अतिथि का सम्मानगुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली के सेक्टर-78 के अंतर्गत आते गांव सुहाना के वाल्मीकि मोहल्ले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.