सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज
एक तरफ सुसाइड नोट में बीमारी को मौत की वजह बताते हुए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया, तो दूसरी तरफ मृतका के भाई ने पति, सास और ननद पर हत्या का गंभीर आरोप लगा दिया। लुधियाना के साहनेवाल थाना क्षेत्र के गांव टिब्बा में 32 वर्षीय गुरमीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझ गया है।
घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव और सुसाइड नोट अब पुलिस जांच के अहम पहलू हैं। फिलहाल पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका गुरमीत कौर मूल रूप से मालेरकोटला के शोरवानी कोट की रहने वाली थी।