Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में पत्नी के अफेयर की आशंका से परेशान 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ संबंध होने की आशंका से परेशान 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके में रहने और उसे वापस ससुराल लाने की कोशिशों में नाकाम रहने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सतबीर (22) के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई शिवा ने बताया कि करीब छह महीने पहले सतबीर और उसके छोटे भाई कमल (20) की शादी हुई थी। सतबीर की पत्नी वंदना और उसका परिवार मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-22 की मच्छी मार्केट में रह रहा है। सतबीर के पिता गोवर्धन बाटा फ्लाईओवर के नीचे जूते बेचने का काम करते हैं। सतबीर भी अपने पिता के साथ इसी काम में हाथ बंटाता था।

परिवार के मुताबिक, सतबीर सुनने और बोलने में असमर्थ था। इसके बावजूद वह पिता के साथ काम करके परिवार की मदद करता था। वहीं, उसका छोटा भाई कमल अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। शिवा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसकी सतबीर से बातचीत हुई थी। वह काफी समय से परेशान था, क्योंकि उसकी पत्नी वंदना मायके से वापस ससुराल आने को तैयार नहीं थी।

शिवा के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे सतबीर घर के कमरे में अकेला था। उस समय उसकी मां बाजार गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो सतबीर को देखने के लिए ऊपर बने कमरे में पहुंची। वहां उसने सतबीर को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सतबीर की पत्नी वंदना किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। शिवा का दावा है कि करीब दो महीने पहले सतबीर ने दोनों को एक साथ घूमते हुए देख लिया था। इसके बाद वंदना अपने मायके चली गई थी और सतबीर के कई बार मनाने के बावजूद वापस नहीं लौटी। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था।

शिवा ने यह भी आरोप लगाया कि मौत से एक दिन पहले सतबीर पत्नी को लेने उसके मायके गया था, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद से उसकी परेशानी और बढ़ गई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि परिवार की ओर से पत्नी या ससुराल पक्ष के खिलाफ फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.