Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह ने कुलदीप राठौर की तारीफों के बांधे पुल, बोले- शिमला ही नहीं,दिल्ली को भी हिलाने का रखते हैं दम

Summer express/शिमला/संजू- हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर की जमकर सराहना की। सोमवार को ठियोग के ग्राम पंचायत क्यारटु के नाल में आयोजित एक दिवसीय दीपावली मेले में विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष रूप से उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राठौर को केवल विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नेता न मानते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का मजबूत नेतृत्व बताया। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर में इतना दम है कि वे केवल शिमला ही नहीं, बल्कि दिल्ली को भी हिलाने की क्षमता रखते हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर एक मजबूत नेतृत्व हैं और यह इस क्षेत्र की खुशनसीबी है कि यहां हमेशा दमदार नेतृत्व मिलता रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कुलदीप सिंह राठौर को केवल विधायक के तौर पर न देखें, बल्कि उनकी राजनीतिक क्षमता और व्यापक नेतृत्व को भी समझें।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया। वह कई बार विधायक और मंत्री रहीं तथा अपने राजनीतिक अनुभव और कार्यों से इस इलाके को नई राजनीतिक बुलंदियों तक लेकर गईं। उन्होंने विद्या स्टोक्स के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।उन्होंने  कहा कि कुलदीप सिंह राठौर में भी पूरी क्षमता है कि वह आने वाले समय में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता को उनका मजबूती से साथ, सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.