Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष बजट की जरूरत: जयराम ठाकुर

Mandi, 20 July

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए भारी नुकसान की भरपाई केवल क्षेत्र-विशेष बजट (Area-Specific Budget) के जरिए ही संभव है। उन्होंने बताया कि वे इस विषय पर शीघ्र ही दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता की मांग करेंगे।

जयराम ठाकुर ने बताया कि मंडी जिले के सराज, नाचन, धर्मपुर और करसोग जैसे विधानसभा क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करूंगा और क्षेत्रवार विशेष परियोजनाएं बनाने की मांग रखूंगा।”उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई विशेषज्ञ टीम वर्तमान में मंडी जिले में नुकसान का आंकलन कर रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद वे वित्तीय सहायता को लेकर ठोस बातचीत करेंगे।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि वह आपदा प्रभावित इलाकों के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लानिंग पर कार्य करे ताकि पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से हो सके।उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया और कहा कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल इस संकट से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.