Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के सराज में फिर बरसी आफ़त: जरोल में जुगाड़ खड्ड उफान पर, घर-दुकानों में घुसा पानी

Mandi, dharamveer

मंडी जिला का सराज क्षेत्र एक बार फिर भीषण बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है। बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने जरोल बाजार को जलमग्न कर दिया है। जुगाड़ खड्ड के उफान पर आने से पानी सड़कों पर भर गया, जिससे बाजार की मुख्य सड़क नाले में तब्दील हो गई।

सोमवार सुबह सामने आए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के पानी ने कई घरों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई वाहन भी पानी में फंसे नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि सराज क्षेत्र का जरोल इलाका इससे पहले भी 30 जून को प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ था। अब दोबारा भारी बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।मौसम विभाग शिमला ने मंडी समेत कुल 7 जिलों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह खराब बना रह सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित रहने की आशंका है।प्रशासन से अपील की जा रही है कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए और लोगों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.