Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का सत्तापक्ष पर निशाना  “आपदा के समय में भी राजनीति कर रही सरकार”

Shimla, Sanju

आपदा से तबाह मंडी जिले के प्रभावित इलाकों का 20 दिन तक दौरा करने के बाद शिमला लौटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार पर आपदा राहत के बजाय राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने 30 साल की विकास की मेहनत को एक झटके में खत्म कर दिया है। “एक रात में 24 लोगों की जान चली गई और सराज, करसोग व नाचन जैसे विधानसभा क्षेत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं,” उन्होंने कहा।उन्होंने दावा किया कि मंडी जिले में अब तक करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और सराज विधानसभा क्षेत्र में 5000 से अधिक घर पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री को राजनीति छोड़ राहत पर ध्यान देना चाहिए”

प्रेस वार्ता के दौरान ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि जयराम ठाकुर अपने क्षेत्र में 10 दिन रहें, “राजनीतिक बयानबाजी” है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वह अपने क्षेत्र में 20 दिन रहे और लोगों की सेवा करना उनका नैतिक कर्तव्य है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी आपदा की घड़ी में ऐसे बयान न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि स्थिति को और अधिक बिगाड़ते हैं।

सराज को छोड़ दिया गया पटवारी और एक करोड़ के भरोसे

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन में सरकार की भूमिका बेहद निराशाजनक रही है। “लोक निर्माण विभाग को 500 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ एक करोड़ की राहत राशि देकर चले गए,” उन्होंने कहा।

संस्थानों की शिफ्टिंग पर भी उठाए सवाल

ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि आपदा के समय में भी संस्थानों को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री ने उनसे प्रशिक्षण संस्थान को सराज से हटाने की बात कही, जिसे उन्होंने साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सराज में बनने वाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के लिए मंजूर किया गया 10 करोड़ का बजट सरकार ने वापिस ले लिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार से ज्यादा मदद सामाजिक संस्थानों ने की”

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार से कहीं अधिक सामाजिक संगठनों ने राहत और मदद पहुंचाई है। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.