Facebook-f Youtube X-twitter

पनारसा में नाले का कहर.. फोरलेन बनी नदी, दुकानों और घरों में घुसा मलबा, वाहन फंसे

Mandi, Dharamveer-जिले के पनारसा क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। क्षेत्र में बहने वाले एक नाले का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि उसका पानी मलबे के साथ फोरलेन पर आ पहुंचा। देखते ही देखते सड़क पर खड्ड जैसा बहाव बन गया, जिससे कीचड़, पत्थर और अन्य मलबा बाजार और सड़क पर फैल गया।

इस आपदा के कारण पनारसा बाजार और आसपास के ढाबों, दुकानों को खासा नुकसान हुआ है। मलबा कई दुकानों में घुस गया और वहां रखा सामान खराब हो गया। वहीं, फोरलेन पर खड़ी कई गाड़ियां पानी में फंस गईं, जिससे वाहन मालिकों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने इस घटना को बादल फटने से जोड़ने की आशंका जताई है, हालांकि स्पष्ट रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन पानी का बहाव धीरे-धीरे कम हुआ, जिससे हालात पर काबू पाया जा सका।

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह वाहन फंसे हुए हैं और लोग पानी के तेज बहाव से बचने की कोशिश कर रहे हैं।प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी या राहत कार्यों की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन स्थानीय लोग अपनी तरफ से हालात को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.