Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा पर सियासत न करें जयराम ठाकुर..केंद्र से मदद दिलाएं भाजपा सांसद -हर्षवर्धन चौहान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर प्रभावितों की मदद न करने का आरोप लगाया, जिस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को इस गंभीर आपदा की घड़ी में राजनीति से परहेज़ करना चाहिए और सभी को एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक राज्य में करीब 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सिराज और करसोग सहित अन्य इलाकों में राहत पहुंचाने का काम जारी है।उन्होंने कहा कि भाजपा के सातों सांसदों को केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए राहत पैकेज दिलाने के प्रयास तेज करने चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वर्ष 2023 की आपदा में हुए 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान के बदले में अब जाकर केवल 206 करोड़ रुपये मिले हैं, जो नाकाफी है।

हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी अपील की कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र से राहत दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

परंपरा बनी चर्चा का विषय: एक दुल्हन, दो दूल्हे

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक अनोखी शादी सुर्खियों में है, जहां एक दुल्हन ने दो भाइयों से विवाह किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ट्रांसगिरी क्षेत्र में यह कोई नई बात नहीं है। यह परंपरा लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के ऊपरी जनजातीय इलाकों में वर्षों से चली आ रही है। इसका उद्देश्य जमीन और संपत्ति का बंटवारा रोकना रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि नई पीढ़ी में यह प्रथा अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.