Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के छज़्ज़ा सिंह ने बताए परंपरागत खेती के फायदे.. मशीनी युग में भी बैलों से जोत रहे ज़मीन

Una, Rakesh

ऊना जिला के चताड़ा गांव के किसान छज़्ज़ा सिंह बीते 50 वर्षों से परंपरागत तरीके से खेती कर रहे हैं। आधुनिक युग में जहां किसान ट्रैक्टर व मशीनों की मदद से खेती कर रहे हैं, वहीं छज़्ज़ा सिंह आज भी अपने बैलों के साथ करीब 50 कनाल भूमि पर मक्की की फसल उगा रहे हैं। उनका मानना है कि बैलों से खेती करने में लागत बहुत कम आती है और शरीर की कसरत भी होती है, जिससे किसान स्वस्थ भी रहता है।

छज़्ज़ा सिंह बताते हैं कि उनके बुजुर्ग भी बैलों से ही खेती करते थे और उन्होंने भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनका कहना है कि आधुनिक खेती में मशीनों, ट्रैक्टरों और ईंधन का खर्च बहुत अधिक होता है, जबकि बैलों के जरिए खेती सस्ती और टिकाऊ होती है। उन्होंने मक्की की फसल में बैलों से मिट्टी चढ़ाई, ताकि पैदावार बेहतर हो।

महंगाई व सरकारी उदासीनता से किसान परेशान

किसान साकिन्द्र सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। लगातार बढ़ती महंगाई ने किसान की कमर तोड़ दी है। खाद, बीज और कीटनाशकों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी मक्की की फसल कीड़े लगने से बर्बाद हो रही है, लेकिन कृषि विभाग से कोई अधिकारी न तो फसल देखने आया और न ही कोई मदद दी गई।

साकिन्द्र सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से किसी तरह की जागरूकता या वैकल्पिक खेती के लिए मार्गदर्शन नहीं मिल रहा, जिससे नई पीढ़ी खेती छोड़कर अन्य रोजगार की ओर जा रही है। उन्हें अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा, जिससे परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून: हिसार में 38.9 डिग्री पहुंचा तापमान, 30 अगस्त बाद बारिश के आसार

summer express ,हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकलने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान...

रक्षाबंधन पर हिसार में परिवहन व्यवस्था बेपटरी, निजी बसों ने महिलाओं से वसूला किराया

summer express , हिसार। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। त्योहार को लेकर हिसार के बाजारों में सुबह आठ बजे से रात करीब साढ़े आठ बजे तक रौनक रही। महिलाओं ने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां,...

रोहतक: विष्णु हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट और घायल गवाहों की गवाही बनी अहम कड़ी

summer express , रोहतक। विष्णु हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत करने में फोरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। अदालत में पेश किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि घटनास्थल से मिले कारतूस पूर्व विधायक बाली पहलवान के...

अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बच्चों की कलाई पर बंधी राखी

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है, लेकिन अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम में इस बार यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। परिवार से दूर रह रहे बच्चों की कलाई पर जब राखी बांधी गई तो माहौल भावुक हो गया। कई बच्चों को इस दौरान अपने परिवार...

अंबाला में ट्रैक्टर पार्ट्स फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी और कई घरों की खिड़कियों के शीशे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.