Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैबिनेट मंत्री पर हमला या साजिश? पूर्व सीएम पर उठी उंगलियां

हिमाचल  |  हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्माने के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गए है। बीते रोज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के सराज दौरे पर थुनाग रेस्ट हाउस में उनके घेराव को कांग्रेस पार्टी ने सोची समझी साजिश के तहत भाजपा का हमला करार दिया है। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए पूर्व सीएम पर मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के इशारे पर ही इस पूरे प्रकरण को अंजाम दिया गया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम के गृह विधानसभा में कैबिनेट मंत्री के साथ घटित यह घटना बेहद ही शर्मनाक है। साथ ही संजीव गुलेरिया ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सराज में आई इस आपदा को राजनीतिक रूप देने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं इस आपदा में सराज के साथ खड़ें हैं, लेकिन भाजपा के अलावा किसी भी संस्था ने पार्टी बैनर लगाकर अपना स्टोर नहीं खोला है। जिससे साफ झलकता है कि भाजपा इस आपदा के दौरान भी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है।

वहीं हॉर्टिकल्चर कॉलेज थुनाग को नेरचोक शिफ्ट करने पर संजीव गुलेरिया ने कहा कि छात्रों के परिजनों की मांग पर इस कॉलेज को फिल्हाल अस्थाई तौर पर ही शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर गुलेरिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर सीएम रहते विकास के नाम पर हर संस्थान थुनाग में ही खोलने के भी आरोप लगाए। गुलेरिया ने कहा कि इसी अंधाधुंध निर्माण का खामियाजा आज यहां की जनता भुगत रही है। 8 दिन तक वे स्वयं सराज जाकर अपनी आंखो से सबकुछ देखकर आए हैं। आपदा के दौर में कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह राजनीति नहीं करना चाहती है।

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान एपीएमसी चेयरमैन ने मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत व अन्य भाजपा सांसदों पर आपदा के दौरान हिमाचल की किसी भी तरह की मदद न करने के भी आरोप जड़े। उन्होंने जयराम ठाकुर को घेरते हुए कहा कि न तो पूर्व सीएम केंद्र से हिमाचल के लिए कोई मदद लेकर आए और न ही उनके सांसद कोई राहत दिला पाए। जबकि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने इस आपदा में हिमाचल को 5 करोड़ दिए हैं। गुलेरिया ने एक बार फिर दोहराया कि भाजपा इस आपदा में राजनीति के अलावा और कुछ भी नहीं कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.