Facebook-f Youtube X-twitter

CET परीक्षा में सिख युवक को कड़ा पहनने से रोका…विरोध के बाद मिली अनुमति

Hisar, 26 July — हरियाणा के हिसार में आयोजित सीईटी परीक्षा के दौरान एक अमृतधारी सिख युवक, मिलनवीर सिंह को कड़ा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया गया। परीक्षा स्थल सैक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को कृपाण के साथ जाने की अनुमति तो दी, लेकिन कड़े पर आपत्ति जताते हुए प्रवेश से मना कर दिया।

युवक ने तत्काल गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य सरदार सुखसागर सिंह को फोन कर इस अन्याय की सूचना दी। स. सुखसागर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को सिख धर्म के पांच अनिवार्य चिन्हों की जानकारी दी, जिसमें कड़ा भी शामिल है।हालांकि, पुलिसकर्मी अपनी बात पर अड़े रहे, जिसके चलते स. सुखसागर सिंह ने 112 नंबर पर कॉल कर उच्च अधिकारियों को बुलाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बातचीत में भी स्थिति नहीं बदली। जब स. सुखसागर ने युवक के भविष्य की चिंता व्यक्त करते हुए लिखित में उत्तर मांगा, तो उसे भी देने से इंकार कर दिया गया।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख स. सुखसागर सिंह धरने पर बैठने की तैयारी में लग गए। इसी दौरान उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद युवक को कड़ा और कृपाण सहित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।

स. सुखसागर सिंह ने कहा, “सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार, अमृतधारी सिख अपने पांच ककार (चिन्हों) के साथ परीक्षा में शामिल हो सकता है। यदि कोई अमृतधारी सिख इन्हें उतारता है, तो वह सिख मर्यादा का उल्लंघन करता है। यह केवल धार्मिक नहीं, संवैधानिक अधिकारों का भी मामला है।”उन्होंने इस घटना को हरियाणा में सिखों के प्रति हो रहे भेदभाव का उदाहरण बताते हुए सरकार से मांग की कि सभी प्रशासनिक और सुरक्षा कर्मियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में किसी भी सिख विद्यार्थी को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.