Chandigarh, 27 July
वीनू चौहान को चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस समिति द्वारा पब्लिक यूटिलिटी सेल (जनोपयोगी प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे शहरवासियों की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि चौहान जनसेवा के क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।वीनू चौहान ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।