Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश, धर्मशाला पहुंचे डॉ. सोमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:रिटायर्ड वन विभाग के IFS अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सोमल ने पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान शुरू किया है। 20 जुलाई से पैदल यात्रा कर रहे डॉ. सोमल फतेहपुर क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण करने के बाद धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला में उन्होंने...
Read more

एयरपोर्ट विस्तार की जद में आए 70-80 परिवारों ने DC ऑफिस पहुंचकर उठाई मुआवजे की मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गग्गल पंचायत लाइन के करीब 70-80 परिवारों ने उचित मुआवजे, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठाई। प्रभावित परिवार प्रधान दामिनी कटोच के नेतृत्व में DC से मिले और लंबे समय से क्षेत्र में रह रहे परिवारों की स्थिति...
Read more

राजेंद्र राणा पर सुमन भारती का पलटवार, बोलीं- भाजपा में अभी तक ठीक से स्थापित नहीं हो पाए

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राजेंद्र राणा पर अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयानों का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा...
Read more

1 सितंबर से बिलासपुर में शुरू होगा प्रोजेक्ट दृष्टि, स्कूलों में पहुंचेंगी स्क्रीनिंग टीमें

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन 1 सितंबर 2026 से प्रोजेक्ट दृष्टि की शुरुआत करने जा रहा है। अभियान के पहले चरण में जिलेभर में आठ वर्ष तक की आयु के बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग पर विशेष...
Read more

बीडीसी सदस्यों के बजट और अधिकारों में कटौती पर भड़के पंचायत समिति सदस्य, डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

मांगें नहीं मानीं तो सभी ब्लॉकों में प्रस्ताव पारित कर धरने की बनाई जाएगी रणनीति राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अधिकारों और बजट में कटौती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत समिति सदस्य संघ जिला कांगड़ा के बैनर तले सदस्यों ने डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार के...
Read more

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे...
Read more

पधर में 29 वर्षीय युवा अधिवक्ता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के पधर में 29 वर्षीय युवा अधिवक्ता दिवांशु ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को मिले एक नोट में दिवांशु ने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दिवांशु ठाकुर पधर बाजार में...
Read more

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व...
Read more

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम,भाजपा का प्रदर्शन.

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन...
Read more

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

Summer express /शिमला/संजू -: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं। इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना...
Read more
1 … 73 74 75 76 77 … 560

Trending

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.