Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

शादी के नाम पर 18 लाख की ठगी,फर्जी रिश्ता दिखाकर दूल्हा पक्ष को बनाया शिकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अवाहदेवी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिवार ने वैवाहिक संबंध तय करने के बाद दूल्हा पक्ष से करीब 18 लाख रुपये और लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हासिल कर लिए। शादी की तय...
Read more

हिमाचल में मक्की पर फॉल आर्मीवॉर्म का बढ़ता प्रकोप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवॉर्म (Fall Armyworm) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों के कारण विशेष रूप से हाइब्रिड मक्की की फसलों पर इस कीट का हमला अधिक देखा जा रहा है। मंडी...
Read more

काम अधूरा, उद्घाटन पूरा:रामनगर एम्बुलेंस रोड को लेकर भाजपा ने कांग्रेस विधायक को घेरा

Summer express/शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के रामनगर वार्ड में निर्माणाधीन एम्बुलेंस सड़क के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनार्था पर अधूरी सड़क का लोकार्पण करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य...
Read more

सात दिन बाद घर लौटा विक्रम राणा का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:केरल के वायनाड में हुई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र के टकोली गिरथा गांव में गहरा शोक छोड़ दिया है। हादसे में लापता हुए विक्रम राणा का पार्थिव शरीर सात दिनों के सघन खोज अभियान के बाद बरामद किया गया। सोमवार को जब उनका शव...
Read more

CM सुक्खू का तीखा प्रहार,हमसे बड़ा सनातनी कौन?भाजपा राज में पेपर लीक का ‘धंधा’ और शिक्षा में गिरावट

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस (युंका) के “छात्रों की गूंज” और एनएसयूआई (NSUI) के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की...
Read more

450 मेगावाट शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का 80% कार्य पूरा, 2027 में होगा बिजली उत्पादन शुरू

Summer express/शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना का निर्माण कार्य तेज़ करने के निर्देश देते हुए इसे मार्च–अप्रैल 2027 तक चालू करने...
Read more

सोलन जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, परिणामों को 2027 की राजनीतिक दिशा से जोड़ा

Summer express/सोलन/भूपेन्द्र-: सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत के बाद पार्टी ने इसे संगठन की मजबूती और प्रदेश में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों के नतीजे हिमाचल प्रदेश की बदलती राजनीतिक तस्वीर को...
Read more

सोलन में भाजपा का बढ़ा जनाधार,जिला परिषद पद पर शीला कुमारी लगातार दूसरी बार बनीं चेयरपर्सन, पंकज शर्मा चुने गए उपाध्यक्ष

Summer express/सोलन/भूपेन्द्र -:सोलन जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए जिला परिषद पर कब्ज़ा बरकरार रखा है। नगर निगम में सफलता के बाद भाजपा ने जिला परिषद के नेतृत्व पर भी अपना वर्चस्व कायम रखते हुए कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जिला परिषद...
Read more

शिमला में तहबाजारियों का विरोध तेज, वैकल्पिक बाजार पर जताया अविश्वास, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम प्रशासन और तहबाजारियों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद लोअर बाजार की सड़कें पहले से अधिक खुली और व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं, लेकिन इस कार्रवाई से सैकड़ों रेहड़ी-फड़ी संचालकों की आजीविका प्रभावित हुई है। पिछले करीब...
Read more

हिमाचल में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता...
Read more
1 … 129 130 131 132 133 … 516

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.