Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सात दिन बाद घर लौटा विक्रम राणा का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:केरल के वायनाड में हुई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र के टकोली गिरथा गांव में गहरा शोक छोड़ दिया है। हादसे में लापता हुए विक्रम राणा का पार्थिव शरीर सात दिनों के सघन खोज अभियान के बाद बरामद किया गया। सोमवार को जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

वायनाड त्रासदी के बाद विक्रम राणा की तलाश के लिए कई दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक हजार स्वयंसेवकों, बचावकर्मियों और डॉग स्क्वायड की टीम ने अभियान में हिस्सा लिया, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर बरामद किया जा सका। शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विक्रम राणा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।मृतक के बड़े भाई कुलवंत राणा ने बताया कि खोज अभियान के दौरान केरल सरकार और स्थानीय प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों ने भी परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा। साथ ही सांसद प्रियंका गांधी ने भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया, जिसके लिए परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।अंतिम संस्कार में पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया भी शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि विक्रम राणा की मृत्यु अत्यंत दुखद है और इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के लिए विशेष राहत और सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने की दिशा में गंभीरता से विचार किया जाए।

वहीं, फतेहपुर के एसडीएम रमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव और औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.