Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीकृष्ण कथा में आत्मजागृति का संदेश: ब्रह्मज्ञान से समाजिक बदलाव की राह

Shimla, 16 June

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री राम मंदिर, शिमला में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का समापन दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मचिंतन के संदेशों के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन संस्थान की विदुषी साध्वी सुश्री रुपेश्वरी भारती जी ने प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को भीतर की यात्रा पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “श्रीकृष्ण कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो भीतर से व्यक्ति को रूपांतरित करती है। जब अंतर्मन में ब्रह्मज्ञान का प्रकाश प्रकट होता है, तभी सच्चे आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत होती है।”
श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए साध्वी जी ने कहा, “प्रभु पदार्थ नहीं, भाव के भूखे हैं। सच्ची भक्ति वही है जो निस्वार्थ समर्पण पर आधारित हो।”

समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “बाहरी उपाय तब तक स्थायी नहीं हो सकते, जब तक व्यक्ति का अंतःकरण ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रकाशित न हो। आत्मा का जागरण ही युग परिवर्तन का आधार बन सकता है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संत निरंकारी मिशन शिमला संयोजक हेमराज भारद्वाज, तथा पंजाब नूरमहल से आए स्वामी गिरिधरानंद एवं स्वामी धीरानंद उपस्थित थे।

कथा के अंतिम दिन रुक्मणी विवाह का भावमय वर्णन किया गया, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत श्रद्धा और भावविभोर होकर सुना। साध्वी जी ने इस विवाह को आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक बताया। समापन पर श्रद्धालु भजन कीर्तन में झूम उठे और सामूहिक आरती में भाग लिया।

संस्थान का संदेश:
साध्वी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का लक्ष्य सम्पूर्ण मानवता को ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ईश्वर से जोड़ना और वैश्विक आध्यात्मिक एकता की स्थापना करना है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.