Facebook-f Youtube X-twitter

यमुनानगर में इनेलो को महिला शक्ति का समर्थन, सुनैना चौटाला ने भाजपा पर बोला हमला

यमुनानगर | इनेलो की महिला प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला सोमवार को यमुनानगर पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर सुनैना चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कानून व्यवस्था से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर सवाल खड़े किए।

हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है”  : सुनैना

मीडिया से बातचीत में चौटाला ने कहा कि राज्य में हर दिन हत्याएं, अपहरण और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुड़गांव में शराब ठेकों की नीलामी के दौरान गोलियां चलती हैं, और इसी तरह की घटनाएं सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर में भी सामने आ चुकी हैं।
“लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, हर तरफ डर का माहौल है,” उन्होंने कहा।

भाजपा विकास नहीं, धर्म-जाति के नाम पर मांगती है वोट”

महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार जनता से विकास के नाम पर नहीं, बल्कि जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के युवा जब रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं, तो वहां से उन्हें निकाल दिया जाता है – यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ओपी चौटाला की तस्वीर लगाने से मंशा नहीं बदलती”

ओमप्रकाश चौटाला की फोटो को लेकर जेजेपी और भाजपा पर निशाना साधते हुए सुनैना ने कहा, “चौटाला साहब जननेता थे। उनकी तस्वीर भाजपा भी लगा सकती है, लेकिन उनकी मंशा क्या है, ये देखने वाली बात है।” उन्होंने कहा कि जेजेपी पहले दुष्यंत को “दादा गौतम” कहती थी, फिर मनोहर लाल खट्टर की तस्वीरें लगाने लगी और अब ओपी चौटाला की तस्वीर का सहारा ले रही है – यह राजनीतिक अवसरवाद है।

राजनीतिक मतभेद वाले परिवार कभी एक नहीं हो सकते”

एक परिवार के फिर से एक होने की संभावना पर सुनैना ने कहा, “सामाजिक मतभेद वाले परिवार मिल सकते हैं, लेकिन जो राजनीतिक तौर पर अलग होकर अपने बुजुर्गों को छोड़ चुके हों, उनकी एकता की संभावना नहीं होती।”

हर महिला को देंगे ₹1100, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”

भाजपा की ओर से 2100 रुपये देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने अपने वादे कभी पूरे नहीं किए, जबकि इनेलो जो कहती है, वो करती है। हमारी सरकार आने पर हर महिला को ₹1100 की सम्मान राशि दी जाएगी।”

उन्होंने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “प्रदेश में शिक्षा का जनाजा निकल चुका है। HAU की डिग्रियों पर सवाल उठने लगे हैं, और शिक्षा मंत्री खुद स्वीकार करते हैं कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती। यह हरियाणा के लिए दुर्भाग्य की बात है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.