Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, तेहरान में रह रहे भारतीयों से तत्काल संपर्क की अपील

नई दिल्ली |  ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और सैन्य हमलों के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों (PIOs) के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि वे तत्काल दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान व मोबाइल नंबर साझा करें।

भारतीय मिशन ने खास तौर पर उन लोगों को सलाह दी है जो स्वयं के संसाधनों के जरिए तेहरान से बाहर जा सकते हैं कि वे किसी सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें। दूतावास की ओर से ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए संदेश में कहा गया है, “तेहरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक जो अब तक दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत संपर्क करें और अपना ठिकाना और संपर्क नंबर साझा करें।”

दूतावास द्वारा साझा किए गए आपातकालीन संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:

  • कॉल के लिए: +98 9010144557, +98 9128109115, +98 9128109109
  • व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
  • बंदर अब्बास: +98 9177699036
  • जाहेदान: +98 9396356649

इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में 24×7 नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिया है ताकि ईरान-इजराइल संकट से प्रभावित भारतीयों को सहायता दी जा सके। मंत्रालय के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

  • टोल फ्री: 1800118797
  • अन्य नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905
  • व्हाट्सएप: +91-9968291988

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने हाल ही में ईरान पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके परमाणु और मिसाइल ढांचों को निशाना बनाया था, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया। दोनों देशों के बीच जारी इस संघर्ष के चलते क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.