Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 393 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी, बेटियों के बाद हुए अवैध गर्भपातों पर कार्रवाई

चंडीगढ़|हरियाणा में महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही 393 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। ये वे कार्यकर्ता हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं की सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन जिन क्षेत्रों में इनकी ड्यूटी थी, वहां उन महिलाओं ने अवैध गर्भपात कराए जिनके पहले से दो या दो से अधिक बेटियां थीं। विभाग का मानना है कि इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी थी कि वे ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए सतर्कता बरतें।

यह निर्णय मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई राज्य टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने की। यह टास्क फोर्स हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर गठित की गई है।

अवैध गर्भपात लिंग परीक्षण पर सख्ती

बैठक में सुधीर राजपाल ने सभी जिलों में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध लिंग परीक्षण और गर्भपात के मामलों को सख्ती से रोका जाए और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

जन्म पंजीकरण पर भी जोर

समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात का 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर मेवात, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिलों में। इसके लिए एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों की मदद लेने की सलाह दी गई।

किन्नर समाज को भी जोड़ने की पहल

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किन्नर समुदाय से संवाद करें और उन्हें इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जब किन्नर समाज के लोग किसी घर में पुत्र जन्म पर बधाई मांगने जाएं, तो वे यह जानकारी जुटाएं कि वह बच्चा दो या तीन बेटियों के बाद तो नहीं हुआ। यदि ऐसा लगे, तो संबंधित जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए ताकि आवश्यक जांच की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.