पटियाला | पंजाब की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नाभा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी का निधन हो गया है। उन्होंने पटियाला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रजनीश मित्तल शैंटी वर्तमान में पार्षद पद पर कार्यरत थे और पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन से जुड़े हुए थे।
उनके निधन की खबर से नाभा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी नेताओं ने उन्हें एक समर्पित, जमीनी और कर्मठ नेता के रूप में याद किया।