Gold-Silver Price Update: रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना-चांदी की चमक फीकी, घरेलू और ग्लोबल मार्केट में गिरावट

नई दिल्ली | सोना और चांदी के दामों में बीते दिनों आई तेज़ी के बाद गुरुवार, 19 जून को कीमतों में नरमी देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतें हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करती नजर आईं।

MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव ₹335 की गिरावट के साथ ₹99,202 पर खुला, जबकि पिछला क्लोज ₹99,537 था। खबर लिखे जाने तक सोना ₹247 की गिरावट के साथ ₹99,290 पर कारोबार कर रहा था।

  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹99,304
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹99,152
  • इस साल का उच्चतम स्तर: ₹1,01,078 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतों में भी नरमी

चांदी का जुलाई वायदा कॉन्ट्रैक्ट आज ₹405 की गिरावट के साथ ₹1,08,161 पर खुला। पिछला बंद भाव ₹1,08,566 था। फिलहाल यह ₹179 की गिरावट के साथ ₹1,08,387 पर ट्रेड कर रहा है।

  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹1,08,404
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹1,08,161
  • इस साल का उच्चतम स्तर: ₹1,09,748 प्रति किलोग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

Comex पर भी सोना और चांदी दोनों में हल्की गिरावट देखने को मिली:

  • सोना: $3,387.10 प्रति औंस पर खुला, पिछला क्लोजिंग $3,408.10 था।
    खबर लिखे जाने तक यह $15.50 की गिरावट के साथ $3,392.60 पर ट्रेड कर रहा था।
    इस साल अब तक का उच्चतम स्तर $3,509.90 रहा है।
  • चांदी: $36.75 प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग $36.91 था।
    फिलहाल यह $0.25 की गिरावट के साथ $36.66 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

भावों की झलक (19 जून, 2025)

प्लेटफॉर्मओपनिंग प्राइसपिछला क्लोजमौजूदा प्राइस (LTP)
MCX सोना₹99,202₹99,537₹99,290
MCX चांदी₹1,08,161₹1,08,566₹1,08,387
Comex सोना$3,387.10$3,408.10$3,392.60
Comex चांदी$36.75$36.91$36.66

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.